उत्तराखंड में जमीन के दामों में उछाल, नए सर्किल रेट से 22% तक बढ़े भूमि मूल्य

उत्तराखंड में जमीन के दामों में उछाल

उत्तराखंड में आज यानि 6 अक्तूबर से जमीन के दामों में महंगाई हो चुकी है, जी हां, आज से प्रदेश में जमीनें नई विक्रय दरों अर्थात सर्किल रेट पर क्रय-विक्रय करी जाएंगी। दरअसल, जिलाधिकारी सविन बंसल की संस्तुति के आधार पर बीते रविवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए नए सर्किल रेट जारी करने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड में जमीन खरीदी के दामों में तकरीबन 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है, जबकि वहीं राजधानी देहरादून में इस बार अकृषि योग्य भूमि के सर्किल रेट में अधिकतम 22 प्रतिशत की वृद्धि करी गई है। इस कड़ी में सबसे अधिक दाम राजपुर रोड़ स्थित जमीनों के बढ़े हैं, जहां पहले राजपुर रोड पर घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक भूमि की दर पहले 62 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थी वह नए सर्किल रेट के हिसाब से 68 हजार रुपये वर्गमीटर हो चुकी है।

 

प्रमुख सड़कों से दूरी के आधार पर बदले सर्किल रेट

 

जिले में अब सर्किल रेट प्रमुख सड़कों से दूरी के आधार पर तय किए गए हैं, जहां 50 मीटर तक, 50 से 350 मीटर तक और 350 मीटर से अधिक दूरी वाले क्षेत्रों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। प्रमुख मार्गों के निकट सर्किल रेट अधिक रखे गए हैं, जबकि दूरी बढ़ने पर इनकी दर घटती जाती है। प्रशासन ने जिले के 1044 अकृषि (सदर क्षेत्र में 586) और 536 कृषि (सदर क्षेत्र में 174) क्षेत्रों में नए सर्किल रेट लागू किए हैं। अकृषि भूमि के 50 इलाकों में सर्किल रेट में अधिकतम 22 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जिससे राजस्व में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा करीब आठ माह पहले भेजे गए प्रस्ताव को अब शासन से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद जमीनों की रजिस्ट्री पर अब अधिक स्टांप शुल्क देना होगा।


लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा 2025: महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पंचक का प्रभाव

Sensex today

Sensex today : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन उछाल से निवेशकों का बढ़ा उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *