उत्तराखंड में मानसूनी आफत, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन…..प्रशासन ने करी सावधानी बरतने की अपील

उत्तराखंड में मानसूनी आफत,यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन

 

 

 

 

 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा संचालित है लेकिन प्रदेश में मानसून की दस्तक ने चारधाम यात्रा मार्गों समेत पर्वतीय क्षेत्रों की मुसिबतें बढ़ा दी हैं। इसी क्रम में बीते सोमवार को यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर एक पहाड़ी के दरकने से हादसा हो गया, वहीं SDRF को इस हादसे में कुल पांच यात्रियों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिली, जिसमें से दो मृतक यात्रियों हरिशकंर (47) और उनकी बेटी ख्याति (09) निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश के शवों को बीते सोमवार को ही SDRF की टीम द्वारा बाहर निकाल दिया गया था। वहीं शेष 3 यात्रियों में से मुंबई निवासी रसिक भाई को घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं अब मलबे में दबी भाविका शर्मा (11) निवासी बी-58 कृष्ण विहार दिल्ली और कमलेश जेठवा (35) निवासी मुंबई थाने, महाराष्ट्र की एसडीआरएफ खोज रही है। आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम की यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जबकि गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्राएं अभी भी जारी हैं। हालांकि, केदारनाथ धाम मार्ग भी फिसलनदार है और बद्रीनाथ राजमार्ग भी खतरनाक मोड़ों और चट्टानों से भरा है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी और विशेषज्ञ भूस्खलन के कारणों का सर्वेक्षण कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

प्रशासन ने करी सावधानी बरतने की अपील

 

 

 

 

 

उत्तराखंड में मानसून के शुरु होते ही समस्याओं ने जन्म लेना शुरु कर दिया है। चुंकी उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है लिहाजा, यहां मानसून के आते ही टूट-फूट और पहाड़ों के दरकने का सिलसिला बढ़ता जाता है। वहीं बात करें चारधाम की तो बाबा केदार के दर तक जाने वाला पैदल मार्ग भी काफी सवेंदनशील है, आए दिन यहां भूस्खलन और मलबा गिरने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। आपको बताते चलें कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण आमजन को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा ऐसी स्थिति में प्रशासन ने भी आमजन और यात्रियों से सावधानी बरतने और अतिरिक्त सुरक्षा से कदम बढ़ाने को कहा है।

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में मानसून बारिशों का क्रम जारी, पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बढ़ी दुश्वारी……जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र होंगे विकसित, जिलाधिकारी ने पत्रकारों संग करी वार्ता….अधिकारियों से करी यह अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *