राजधानी देहरादून में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
राजधानी देहरादून में बीते दिनों से लगातार भारी बारिश के दौर जारी हैं, वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी देहरादून में अगले कुछ घंटे भारी बताए हैं। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार के उत्तराखंड के किसी-किसी स्थान पर भारी से अधिक भारी बारिश आने के प्रबल आसार हैं, लिहाजा इसके चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी भी जारी करी है। वहीं उक्त चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सोमवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुरक्षा की दृष्टि से इस आदेश को जारी करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिलाधिकारी पौड़ी ने भी दिए आदेश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी देहरादून समेत पौड़ी जिले में भी भारी से भी अधिक भारी बारिश आने के आसार हैं, लिहाजा इस चेतावनी को मध्यनजर रखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी स्वाती भदौरिया ने भी कक्षा 12 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा आदेश का सख्ताई से पालन करने की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई है।
भारी बारिश की चेतावनी जारी
राजधानी देहरादून समेत पौड़ी गढ़वाल में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी करी गई चेतावनी पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज सोमवार को गर्जन के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है। लिहाजा, जान-माल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

