रुड़की क्षेत्र में ऑपरेशन कालनेमी की बड़ी कार्रवाई, 44 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

रुड़की क्षेत्र में ऑपरेशन कालनेमी की बड़ी कार्रवाई

 

रुड़की क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन कालनेमी के तहत बहरूपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। धर्म का चोला ओढ़कर लोगों को तंत्र-मंत्र और ढोंग के जाल में फंसाने वाले 44 फर्जी बाबाओं को पुलिस ने धर दबोचा है, यह कार्रवाई हरिद्वार के सिटी से लेकर देहात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से 24, मंगलौर से 11, पिरान कलियर से 6, भगवानपुर से 2 और खानपुर थाना क्षेत्र से 1 बहरूपिया बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध पाए गए लोगों को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है।

 

44 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

 

 

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया जा रहा, जिसमें पिछले 20 दिनों में अबतक हरिद्वार में कुल 1442 लोगों को चिन्हित करके वेरिफाई किया गया है, 87 के विरुद्ध कार्रवाई की गई है जिसमें 72 पर BNS एक्ट के साथ साथ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें कल बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 44 लोगों को चिन्हित किया गया जिसमें 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 2 के खिलाफ BNS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया मतगणना स्थलों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बताया संतोषजनक

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की अनोखी पहल, मसूरी में आने वाले सैलानियों के लिए रजिस्‍ट्रेशन जरूरी….चेक प्वाइंट पर होगा सत्यापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *