महानिरीक्षक अशोक कुमार ने किया रवाना
आज शनिवार को 25 सदस्य इस अभियान दल (महिला/पुरुष), श अशोक कुमार, भा.पु.से., महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली द्वारा BIAAT (सीमा सुरक्षा बल, इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेन्चर व एडवांस ट्रेनिंग, डोईवाला से झण्डौ दिखाकर रवाना किया गया। इस दल का नेतृत्व लवराज सिंह धर्मशक्तु, (एवरेस्ट विजेता) कर रहे हैं। जो की सात बार एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके हैं और पदम श्री पुरस्कार से भी सरकार द्वारा उनको नवाजा गया है।
सीमा सुरक्षा बल के 25 पर्वतारोहियों का दल रवाना
इस अभियान का उद्देश्य पर्वतारोहण कौशल और शैक्षणिक क्षमताओ को बढ़ाना तथा सन् 1995 में बीएसएफ के 13 पर्वतारोहियो को श्रद्धांजलि अर्पित करना भी है जो लद्दाख क्षेत्र की सांसेर कांगड़ी-1 चोटी के आरोहण के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे, साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऊँचाई वाले क्षेत्रों में पड़े कूड़ा कचरे को भी स्वच्छ हिमालय का एकत्रित कर उसे सड़क मार्ग तक लायेगें और स्वच्छ भारत संदेश भी प्रसारित करेंगे । रवानगी से पूर्व साहसिक एवं उन्नत प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार, भा.पु.से महानिरीक्षक ने कहा कि पर्वतारोहण सबसे कठिन खेलो में से एक हैं जिसमें शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता का होना भी आवश्यक हैं। यह निडरता और साहस की भावना को विकसित करता हैं। साथ ही उन्होनें आशा जताई कि यह अभियान साहसिक खेलो के क्षेत्र में युवाओ के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

