मुज़फ्फरनगर में 24 घंटे के भीतर लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार; ₹28,500 नकद और दो बाइक बरामद

मुज़फ्फरनगर पुलिस ने थाना मंसूरपुर क्षेत्र में हुई लूट का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹28,500 नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।