उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे, यहां एक महिला एक शादीशुदा आदमी के प्यार में ऐसी अंधी हुई कि अपनी 7 वर्षीय बेटी और परिवार को छोड़कर उस युवक के साथ फरार हो गई। दरअसल हल्द्वानी शहर स्थित टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला का विवाह उसी के क्षेत्र के एक युवक से हुआ था, जिससे महिला को एक बेटी भी हुई। महिला के अनुसार दो साल पहले उसकी जान-पहचान उसके इलाके के एक युवक से हुई जो कि ठेली लगाता था, समय बीता तो दोनों के बीच में धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। यहां दूसरी ओर ठेले वाले ने महिला को यह कहकर बहलाया फुसलाया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है, बस फिर क्या था, कुछ समय बाद महिला भी अपनी 7 वर्षीय बेटी और परिवार को छोड़कर ठेली वाले आदमी के साथ फरार हो गई और ठेली वाले के कहने पर महिला करीब 10 लाख के गहने और नगदी भी अपने साथ ले गई।
मारपीट कर गहने लेकर फरार हुआ प्रेमी
महिला के घर से फरार हो जाने के बाद दोनों प्रेमी मुखानी क्षेत्र में एक किराए के कमरे में रहने लगे, लेकिन अब सबकुछ बदलने वाला था । महिला के अनुसार पहले कुछ समय तो वह आदमी महिला के साथ अच्छे से रहा, लेकिन कुछ समय बाद वो महिला के साथ मारपीट उसका शारीरिक शोषण करने लगा। महिला का आरोप है कि उक्त ठेली लगाने वाले आरोपी प्रेमी ने बीते 12 फरवरी को महिला के साथ पहले तो बेरहमी से मारपीट करी और फिर उसके बाद महिला के सारे पैंसे और गहने लेकर फरार हो गया। वहीं महिला का यह भी आरोप है कि ठेली वाले को उसके गहनों की जानकारी पहले से थी और उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ये पूरी साजिश रची थी। महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी ने पहले भी कई महिलाओं को इसी प्रकार अपने जाल में फंसाकर धोखा दिया है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

