दशहरा पर इन चीज़ों को घर लाना माना जाता है बेहद शुभ

यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन शुभ चीज़ें लाने से किस्मत चमकती है।

आइए जानते हैं कौन सी वस्तुएं शुभ मानी जाती हैं।

पीपल का पत्ता घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

दशहरा पर रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ घर लाने से परिवार में आध्यात्मिकता और शांति बढ़ती है।

पूजा की सुपारी तिजोरी या मंदिर में रखने से धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

तिल का तेल दशहरा पर घर में लाने से शनि दोष शांत होते हैं और नेगेटिविटी दूर रहती है।

नारियल को घर लाना शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

शमी का पौधा दशहरा पर घर लाने से धन और व्यापार में वृद्धि होती है।

इस दिन वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। पहले से मौजूद वाहन की पूजा करने से भी लाभ मिलता है।