Health News

बाल टूटने-झड़ने से बचाने के लिए शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स, वरना...

आजकल बाल झड़ना आम बात हो गई है जिससे हर कोई परेशान है।

अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो ये आगे चलकर परेशानी खड़ी कर सकता है।

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे 5 ड्राई फ्रूट्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो बालों को घना, मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

बादाम को रात भर भिगोकर खाने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही बादाम में विटामिन E भी मौजूद है।

काजू आयरन और जिंक से भरपूर होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाकर झड़ने और टूटने से बचाते हैं।

बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने में अखरोट भी फायदेमंद हैं, जो स्कैल्प की सूजन कम करके फॉलिकल्स को सही काम करने में मदद करते हैं।

बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए खजूर एक बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि ये बालों को पतला होने से बचाते हैं।

किशमिश आयरन व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है।