करवाचौथ
पर अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फॉलो करें ये
स्किन केयर टिप्स
शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन बिना पानी पिए रहती हैं।
इसलिए करवाचौथ से 1-2 दिन पहले एक सही प्री-स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है। आइए जानते हैं असरदार स्किन केयर स्टेप्स।
करवाचौथ से एक दिन पहले पर्याप्त पानी पिएं। चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते है।
फेसवॉश या माइल्ड क्लींजर से चेहरा दिन में दो बार धोएं। यह धूल, मिट्टी और ऑयल हटाकर स्किन को फ्रेश बनाता है।
एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा शहद मिलाकर फेसपैक बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
फेसवॉश के बाद गुलाब जल या खीरे के रस से टोनिंग करें। यह पोर्स को टाइट करता है और स्किन को ठंडक देता है।
रात में अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं।
करवाचौथ से पहले डाइट में फल, सलाद और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। ऑयली और जंक फूड से परहेज़ करें।
पूजा से पहले रात को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से चेहरा थका और डल दिखता है।
हल्का ग्लो बेस लगाएं और रोज़ी ब्लश का इस्तेमाल करें। न्यूड या लाइट शेड लिपस्टिक चुनें।