सर्दियों में इन टिप्स को फॉलो कर रोकें अपने बालों का झड़ना
सर्दियों में बालों का झड़ना आम बात है। हालाँकि इसके साथ इसकी वजह तनाव, खराब पोषण, प्रदूषण और अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी हो सकती है।
आज हम ऐसे कुछ टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को और मजबूत बना सकते हैं।
बालों को मजबूत बनाने के लिए आयरन से भरपूर अंडे, दाल, पालक जैसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए।
हल्के तेल जैसे नारियल, आर्गन या बादाम के तेल से स्कैल्प की मालिश करें। ऐसा करने से बालों के विकास में मदद मिलती है।
सप्ताह में बस दो बार बालों को धोएं। अगर आप 2 से ज़्यादा बार बालों को धोते हैं तो इससे प्राकृतिक तेल निकल जाता है।
रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद ज़रूर पूरी करें, क्योंकि बाल झड़ने का कारण नींद पूरी न होना भी हो सकता है।
रोज़ाना फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन जैसे फूड्स खाएं। इससे आपके बालों में मजबूती बनी रहेगी।