भारतीय यूजर्स के लिए तोहफा, अब 1 साल तक ChatGPT GO बिल्कुल फ्री!

भारत के सभी ChatGPT यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब ChatGPT GO को 1 साल तक फ्री इस्तेमाल किया जा सकेगा।

OpenAI के उपाध्यक्ष Nick Turley ने बताया कि सभी भारतीय यूजर्स को ChatGPT GO के एडवांस टूल्स का एक्सेस 12 महीने तक मुफ्त मिलेगा।

ChatGPT GO को अगस्त 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹399 प्रति माह रखी गई थी।

ChatGPT GO एक प्रीमियम वर्ज़न है, जो यूजर्स को ज्यादा मैसेज भेजने की सुविधा, बेहतर AI टूल्स और एडवांस फीचर्स प्रदान करता है।

यूजर्स आज से ही ChatGPT GO का सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर सकते हैं। यह ऑफर 12 महीने तक बिल्कुल मुफ्त रहेगा।

Nick Turley ने कहा -हम चाहते हैं कि भारत में ज्यादा लोग एडवांस AI तकनीक का लाभ उठा सकें।

इसी कारण OpenAI ने भारत में अपने AI टूल्स के उपयोग को बढ़ाने और यूज़र एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।