भूल कर दुकान के आगे न रखें इन चीज़ों को वरना…
अगर आप नई दुकान बनाने की सोच रहे हैं तो इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपके व्यापार में बरकत देखने को मिलेगी।
वास्तु नियम घर के साथ-साथ दुकान पर भी लागू होते हैं। अगर आप इन्हें नज़रअंदाज़ करते हैं तो इसका प्रभाव आपकी दुकान पर पड़ सकता है।
आइए जानते हैं, वो कौन-सी तीन चीज़ें हैं जो बिल्कुल दुकान के सामने नहीं रखनी चाहिए… इन बातों का खास ख्याल रखें
दुकान के सामने टेलीफोन, बिजली का खंभा या बड़ा पेड़ नहीं होना चाहिए, क्योंकि इन चीज़ों से वास्तु दोष बढ़ता है।
हमेशा आपकी दुकान का ईशान कोण हल्का और साफ़ होना चाहिए। वहीं, दुकान में रखा भारी सामान दक्षिण या पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में अलमारी या शोकेस जैसी चीज़ें रखनी चाहिए।
पानी की व्यवस्था और भगवान का मंदिर हमेशा ईशान कोण की तरफ होना चाहिए।