सर्दियों में इन बीमारियों से बचने के लिए जानें आसान उपाय
सर्दियों में ठंड के कारण बीमारियां बढ़ जाती हैं। सर्दियों में सही समय पर बीमारियों से दूर रहने के उपाय न किए जाएं तो इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है।
आज हम ऐसे ही कुछ बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं जो सर्दियों में आम होती हैं, साथ ही उपाय भी बताएंगे ताकि आप बीमारी से जल्दी ठीक हो सकें।
ठंडी हवा और गिरते तापमान में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। इससे बचने के लिए गर्म पानी पिएं और घर से निकलने से पहले शरीर को ढककर बाहर जाएं।
सर्दी-जुकाम और खांसी
सर्दियों में फ्लू होना आम बात है। फ्लू से बचने के लिए मास्क लगाकर रखें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और हरी सब्जियां खाएं।
फ्लू
ठंडी हवाएं सीधे शरीर में घुसती हैं, जिससे सांस लेने और अस्थमा जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और धूल-मिट्टी व धुएं से भरे इलाकों से दूर रहें।
अस्थमा और सांस से जुड़ी दिक्कतें
सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द (Joint Pain) और गठिया के मरीजों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए रोजाना योग करें और पर्याप्त पानी पिएं।
जोड़ों का दर्द और गठिया
ठंड के मौसम में ठंडा खाने-पीने से गले में खराश हो सकती है। इससे बचने के लिए गुनगुना पानी पिएं या चाहें तो काढ़ा पिएं।