इंटरनेशनल मेन्स डे पर अपने खास मर्द को दें ये खास गिफ्ट

हर साल 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन पुरुषों के लिए खास माना जाता है।

इस दिन को और खास बनाने के लिए आप अपने किसी खास पुरुष जैसे पिता, पति, दोस्त या भाई को एक खास तोहफा देकर उन्हें विशेष महसूस करवा सकते हैं।

आज हम ऐसे कुछ गिफ्ट आइडियाज बता रहे हैं, जिन्हें देकर आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं:

परफ्यूम

सबसे पहले नंबर पर है परफ्यूम, जो बेहद काम की चीज़ साबित हो सकती है। आप इसे अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं।

मसाजर

ऑफिस या काम की थकान के बाद मसाजर उनकी पहली पसंद बन सकता है। मसाजर की मदद से मांसपेशियों का दर्द जल्दी दूर हो जाएगा।

ट्रिप प्लान करें

आप अपने खास पुरुष के साथ एक ट्रिप का आयोजन भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मन को शांति मिलेगी और आप दोनों एन्जॉय भी कर पाएंगे।

लैपटॉप बैग या बैगपैक

ऑफिस जाने वालों के लिए एक लैपटॉप बैग या बैगपैक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जब भी वे इसका इस्तेमाल करेंगे, उन्हें आपके होने का अहसास होगा।

गिफ्ट कार्ड

अगर आपका बजट कम है तो गिफ्ट कार्ड सबसे बेहतरीन विकल्प रहेगा। कार्ड में आप उनकी फोटो और अपने दिल की बात लिखकर इसे और खास बना सकते हैं।