सर्दियों में ट्रिप्स में जाने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो

सर्दियों में घूमने का मज़ा अलग ही होता है, ठंडी हवा, बर्फ से ढके पहाड़, सुंदर नजारे और गर्मागरम खाने का आनंद लेना हर किसी को पसंद है।

अगर आप इस सर्दी में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी अटैची में कुछ जरूरी चीजें रखना मत भूलें।

सर्दियों की छुट्टियों में आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। ठंड के मौसम में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आपको अपने साथ जरूर रखना चाहिए, आइये जानते हैं-

इस मौसम में इनर, जैकेट, स्वेटर, मफलर, दस्ताने, टोपी और थर्मल वियर आपकी ठंड से बचने में मदद करेंगे।

गर्म कपड़े

हर जगह आसानी से गर्म पानी उपलब्ध नहीं होता। इसीलिए सफर में हॉट वॉटर बोटल आपके बहुत काम आएगी।

हॉट वॉटर बोटल

ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़कियों को स्किनकेयर की जरूरत होती है, लड़कों को भी मॉस्चराइजर और लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए।  

स्किन केयर प्रोडक्ट्स

ठंड में मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होती है। साथ में पावर बैंक और पोर्टेबल लाइट/टॉर्च रखना न भूलें।

पॉर्टेबल चार्जर और पावर बैंक

सर्दियों में गर्म और आरामदायक जूते पहनें। अगर आप बर्फ या ठंडे इलाके में जा रहे हैं तो वाटरप्रूफ फुटवियर रखें।

फुटवियर