नींद टूटने की समस्या दूर करने के आसान टिप्स
अगर अचानक नींद टूट जाती है फिर दोबारा नींद आने में परेशानी होती है।
तो हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लाये हैं जिन्हें फॉलो कर आप फिर से चैन की नींद सो सकते हैं।
सोने से पहले हमेशा कमरे की सभी लाइट्स को बंद कर दें और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
अगर आप रोजाना एक ही समय पर सोएंगे तो इससे भी आपकी नींद टूटने की समस्या में सुधार आएगा।
रात में मसालेदार खाना भी आपकी नींद खराब कर सकता है, इसलिए भारी खाना न खाएं।
बेड के आस-पास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पास में न रखें, जैसे मोबाइल या वाईफाई राउटर।
नींद न आने पर मेडिटेशन या ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी आपकी मदद कर सकती हैं।
अगर आपको तनाव से जुड़ी समस्या है तो रोजाना डिस्ट्रेसिंग एक्टिविटी करें, इससे जल्दी आपकी नींद में सुधार आएगा।
इस समस्या से बचने के लिए आप पैरों में मोज़े पहन सकते हैं।