ये लोग न पीएं नारियल पानी,
वरना....
नारियल पानी हेल्दी माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।
नारियल पानी मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है और गर्मी में नेचुरल एनर्जी बूस्टर का काम करता है।
लेकिन हर किसी के लिए नारियल पानी फायदेमंद नहीं होता। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
आज हम उन ही स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताने वाले हैं, आइए जानते हैं किसे नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।
नारियल पानी में पोटैशियम ज्यादा होता है। किडनी के रोगियों के लिए इसे पीना हानिकारक हो सकता है।
किडनी प्रॉब्लम्स वाले लोग
नारियल पानी में प्राकृतिक मिठास होती है। इसका अधिक सेवन आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है।
डायबिटीज के मरीज
नारियल पानी ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसलिए पहले से कम ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इसे पीने से चक्कर या थकान हो सकती है।
लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
सर्जरी से कम से कम दो हफ्ते पहले नारियल पानी पीना बंद कर देना चाहिए।
सर्जरी से पहले के मरीज
नारियल से एलर्जी होने पर स्किन रैश, सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
अस्थमा या एलर्जी वाले लोग