यूनिक तरीके से शादी के लिए प्रपोज करने के आइडियाज

ज़िन्दगी में एक बार शादी होती है और हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है.

इस समय लड़की को शादी के लिए प्रपोज करना पुराना ट्रेंड है, लेकिन अब यह लव या अरेंज दोनों तरीके में आम हो गया है

अगर आप भी कोई खास और यादगार तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये आइडियाज मददगार होंगे।

बड़े अक्षरों में 'Marry Me' लिखवाकर लड़की की पसंदीदा जगह पर खड़े हो जाएँ। आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें वहां ले जाएँ और अचानक प्रपोज करें।

बिग लेटर्स प्रपोजल

किसी अच्छे होटल में टेबल बुक करें और उस दिन के लिए पर्सनल वेटर रखें। लड़की का पसंदीदा खाना ऑर्डर करें और डिजर्ट में प्रपोजल रिंग छुपा दें।

होटल प्रपोजल

बीच पर प्रपोजल आजकल बहुत ट्रेंड में है। सनसेट या सनराइज के समय उन्हें वहां ले जाएँ और 'Marry Me' लिखकर सरप्राइज दें।

बीच प्रपोजल

पार्टनर के साथ में रोड ट्रिप प्लान करें। कार में रोमांटिक गाने चलाएँ और किसी खूबसूरत जगह पर अचानक रुककर प्रपोज करें।

रोड ट्रिप प्रपोजल

अपनी पहली मुलाकात को दोबारा रिक्रिएट करें। उसी जगह पर मिलें, अगर संभव हो तो पहले जैसी ड्रेस पहनें और रिंग के साथ रोमांटिक लाइन बोलकर प्रपोज करें।

फर्स्ट डेट रिक्रिएट