सुबह खाली पेट चाय और बिस्कुट खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
सुबह उठकर खाली पेट चाय के साथ बिस्कुट खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
आज हम कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं, जिससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि यह आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।
चाय और बिस्कुट साथ खाने से सीधा असर आपके पाचन, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है।
सुबह बिस्कुट खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और फिर अचानक गिरता है।
ज्यादातर मार्केट वाले बिस्कुट मैदा, ज्यादा चीनी, नमक और प्रिज़र्वेटिव से बने होते हैं।
लंबे समय तक यह आदत इन्सुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज़ का कारण बन सकती है।
चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन खाली पेट एसिड बढ़ा सकते हैं। रिफाइंड मैदा और चीनी वाले बिस्कुट एसिडिटी और पेट में जलन को और बढ़ा देते हैं।
चाय-बिस्कुट की आदत आंतों के गुड बैक्टीरिया को कमजोर कर देती है और पाचन को धीमा कर देती है।