2026 में लॉन्च होगा OpenAI का ‘Adult Mode’

OpenAI ने आज अपना नया मॉडल GPT-5.2 पेश किया है, जिसे लोग सिर्फ उम्र वेरीफाई करके ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

OpenAI ने एक नया 'Adult Mode' भी जारी किया है, जो 2026 की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है।

GPT-5.2 अब पहले से ज्यादा तेज, ज्यादा समझदार और ध्यानपूर्वक काम करने में बेहतर है।

 यह नया मॉडल गणित, विज्ञान, प्रोग्रामिंग जैसे कामों में पहले से बेहतर प्रदर्शन करता है।

 OpenAI चाहता है कि ChatGPT सिर्फ एक चैटबॉट न रहे, बल्कि लोगों का रोज़मर्रा का डिजिटल साथी बने।

 GPT-5.2 का अपडेट तीन अलग-अलग लेवल में आया है, ताकि यूज़र्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकें।

 एडल्ट मोड केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनकी उम्र वेरिफाई होगी। फिलहाल OpenAI Age-Verification सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है।