महिलाएं रात में न करें ये काम , वरना…
शास्त्रों के अनुसार दिनभर किए गए कार्यों का प्रभाव व्यक्ति के भाग्य पर पड़ता है। वहीं गलत कार्यों का जीवन पर नकारात्मक असर होता है।
आज हम महिलाओं से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
महिलाओं को रात में खुले बालों के साथ नहीं सोना चाहिए। मान्यता है कि इससे नकारात्मक शक्तियाँ आकर्षित होती हैं।
अकेले सोते समय खुले बाल रखना और भी अशुभ माना गया है। इससे मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है।
सूर्यास्त के बाद बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे माँ लक्ष्मी नाराज़ होती हैं।
रात में इत्र लगाकर सोने से बचना चाहिए। तेज खुशबू नकारात्मक ऊर्जा को खींच सकती है।
रात में लड़ाई-झगड़ा या वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और घर की शांति भंग होती है।