अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने AMTS और BRTS बसों के लिए I-Pass ऐप लॉन्च किया है।
अब घर बैठे पास I-Pass बनाएं और लंबी लाइनों में इंतजार किए बिना बस में सफर करें। I-Pass ऐप छात्रों, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए बड़ी सुविधा है।
I-Pass बनाने के लिए बस दस्तावेज़ अपलोड करें, जानकारी भरें और ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद I-Pass तैयार हो जाएगा।
पहला I-Passऔर दूसरा Physical Pass I-Pass मोबाइल में दिखाकर बस में सफर करें। Physical Pass ऑनलाइन आवेदन के बाद AMTS ऑफिस से प्राप्त करें।
छात्र पास का किराया 6 महीने के लिए 400 रुपये और छात्राओं के लिए 350 रुपये रखा गया है।
वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन 2 साल के लिए केवल 78 रुपये में पास ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के डिजिटल विज़न के तहत I-Pass ऐप शहर की बस सेवा को स्मार्ट और तेज़ बनाता है। लाखों लोग अब आसानी से AMTS और BRTS बसों में सफर कर सकते हैं।
AMTS चेयरमैन का कहना हैं कि, यह ऐप सभी के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए है। छात्र, बुजुर्ग और दिव्यांगजन आसानी से पास ले सकेंगे।
अहमदाबाद में रोजाना 823 AMTS और 333 BRTS बसें चलती हैं। I-Pass ऐप के जरिए लाखों लोग आसानी से बसों में सफर करेंगे।