सतना जिला अस्पताल में 6 बच्चे HIV पॉजिटिव, जानिए कहां हुई बड़ी चूंक

NHRC ने मध्य प्रदेश के सतना जिले के सरकारी अस्पताल में 6 बच्चों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के मामले पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है।

मुख्य सचिवों को चार सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया  है।

मध्य प्रदेश सरकार ने ब्लड बैंक प्रभारी और दो लैब तकनीशियनों को निलंबित कर दिया है।

थैलेसीमिया इलाज के दौरान रक्त चढ़ाने के बाद बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए।

NHRC ने अस्पतालों में जांच और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का आदेश दिया।