प्रार्थना के बाद अब रोज पढ़ना होगा न्यूज पेपर
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों के लिए एक नया नियम बनाया है। इसके तहत अब बच्चों को प्रार्थना के बाद अखबार पढ़ना होगा।
जी हाँ, यह नियम बच्चों की सामान्य ज्ञान (GK) को बेहतर बनाने और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए लागू किया गया है।
स्कूलों में बच्चों को हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं के अखबार दिए जाएंगे, ताकि वे देश और दुनिया की खबरों से जुड़ सकें।
साथ ही, माना जा रहा है कि अखबारों में मौजूद सुडोकू, क्रॉसवर्ड और शब्द पहेलियाँ बच्चों की सोच और मानसिक विकास में मदद करेंगी।