प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया क्यों खास रहा 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साल का आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज प्रसारित हुआ।
इस 129वें एपिसोड में पीएम मोदी ने भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2025 क्यों खास रहा। आइए जानते हैं।
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 6 और 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में हमले किए। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता।
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘हैशटैग वंदे मातरम् 150’ के साथ संदेश और सुझाव भेजने के लिए देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने पुरुष और महिला क्रिकेट टीम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने। इससे भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई।