कंगना रनौत ने किए 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन

Source- @kanganaranaut

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत पिछले कुछ समय से लगातार शिवभक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

Source- @kanganaranaut

 

एक्ट्रेस ने साल खत्म होने से पहले 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Source- @kanganaranaut

 

बीते दिनों, कंगना ने वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, वासुकी धाम, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और गृहनेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे। 

Source- @kanganaranaut

 

अब, वह भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की।

Source- @kanganaranaut

 

तस्वीरों में कंगना कभी ज्योतिर्लिंग पर दूध से अभिषेक करती नजर आईं, तो कभी फूल अर्पित कर श्रृंगार करती दिखीं।

Source- @kanganaranaut

 

मंदिर में कंगना पीले रंग के सूट में नजर आईं, वहीं उन्होंने ग्रीन कलर का दुपट्टा भी उड़ा रखा था और बालों का बन बनाया था।