मूंगफली खाने के अचूक फायदे 

 

सर्दियों में मूंगफली खाने का अलग ही मजा है, इसे 'सस्ता बादाम'  भी कहा जाता है।

 

इसमें वही पौष्टिक तत्व होते हैं जो बादाम में पाए जाते हैं।

 

मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, मैग्नीशियम, फोलेट और कॉपर जैसे तत्व होते हैं।

 

यदि आप दूध नहीं पीते तो मूंगफली से प्रोटीन की कमी पूरी की जा सकती है।

 

यह वजन घटाने में मददगार है क्योंकि इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता।

 

मूंगफली में फाइटोस्टेरोल (बीटा-सीटोस्टेरोल) होता है, जो कैंसर से सुरक्षा करता है।

 

मूंगफली पेट की समस्याओं जैसे कब्ज को दूर करने में मदद करती है और यह पाचन को दुरुस्त रखने में भी सहायक है।