सीबीएसई ने बदली 10वीं और 12वीं की डेटशीट
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है।
सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 3 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों से रीशेड्यूल किया गया है।
यह बदलाव 3 और 4 मार्च को होली के त्योहार के कारण किए गए हैं।
नई तारीखों के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को होगी, और 12वीं कक्षा की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को होगी।
पहले 3 मार्च को 12वीं कक्षा की लीगल स्टडीज और 10वीं कक्षा की विभिन्न भाषाओं व विषयों की परीक्षा निर्धारित थी।
सीबीएसई ने कहा कि बाकी सभी परीक्षा तिथियां उसी के अनुसार रहेंगी।
बोर्ड ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि यह जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।