1 जनवरी 2026 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव
साल 2025 खत्म होने को है और 31 दिसंबर 2025 सिर्फ कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं, बल्कि कई जरूरी बदलावों की 'डेडलाइन' भी है।
1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, टैक्स, डिजिटल पेमेंट और निवेश के नियमों में बड़े बदलाव होंगे।
1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर हर हफ्ते अपडेट होगा, जिससे लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान में देरी का असर तुरंत दिखेगा।
PPF, NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। अगर निवेश करना है तो 31 दिसंबर तक फैसला करें।
31 दिसंबर 2025 तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना जरूरी है। नहीं करने पर जुर्माना लगेगा और टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा।
UPI और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर सख्त KYC प्रक्रिया लागू होगी। फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगेगी।
पैन और आधार को लिंक करना अनिवार्य है। लिंक न होने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
1 जनवरी 2026 से एलपीजी, सीएनजी और एटीएफ की कीमतें नए दामों के साथ अपडेट होंगी, जो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होंगे।
1 अप्रैल 2026 से पुराना इनकम टैक्स एक्ट 1961 खत्म होकर नया टैक्स कानून लागू होगा, जो टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाएगा।
31 दिसंबर तक इन सभी बदलावों से बचने के लिए जरूरी काम जैसे ITR फाइलिंग और निवेश पूरा कर लें।