नए साल की शुरुआत इन मंदिरों में दर्शन से बनेगी खास
नए साल की शुरुआत में दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में दर्शन की परंपरा है।
छतरपुर मंदिर (श्री मां कात्यायनी शक्तिपीठ) दक्षिण दिल्ली में स्थित है और इसे भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक माना जाता है।
कालकाजी मंदिर (नेहरू प्लेस) को मनोकामना सिद्धपीठ कहा जाता है, जहां भक्तों की विशेष श्रद्धा होती है।
झंडेवालान देवी मंदिर करोल बाग में स्थित है, जहां नए साल पर विशेष पूजा और मंगला आरती होती है।
स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में धार्मिक शो और प्रदर्शनी के अलावा शांति का अनुभव किया जा सकता है।
हनुमान मंदिर (कनॉट प्लेस) में दर्शन से भक्तों को भय से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति की मान्यता है।
गौरी शंकर मंदिर चांदनी चौक में स्थित है और भगवान शिव व आदिशक्ति को समर्पित है।