नीता अंबानी ने 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में पहनी ₹5.41 करोड़ की घड़ी
नीता अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, हमेशा अपनी लग्ज़री पसंद और फैशन स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं।
5 जनवरी को मुंबई में उन्होंने 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' सम्मान समारोह आयोजित किया, जहां उन्होंने एक खूबसूरत गुलाबी साड़ी पहनी।
इसके साथ उन्होंने एलिगेंट मोती की ज्वेलरी और हीरे से जड़ी अंगूठी पहनी। साथ ही एक शानदार ऑडेमर्स पिगुएट घड़ी पहनी।
यह घड़ी 18-कैरेट व्हाइट गोल्ड में बनी है, जिसमें 444 बैगुएट-कट हीरे लगे हैं। इस घड़ी की कुल कीमत लगभग ₹5.41 करोड़ है। इसके डायल पर 76 बैगुएट-कट हीरे भी हैं, जो 4.85 कैरेट वजन के हैं।