लोहड़ी पर खाई जाने वाली 5 सेहतमंद और स्वादिष्ट चीजें

लोहड़ी के मौके पर खाने की कई ऐसी चीजें होती हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं और शरीर को गर्म रखती हैं।

तिल और गुड़ से बनी गजक सर्दियों में बहुत खाई जाती है, यह पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर को गर्म रखती है।

तिल और गुड़ से बनी रेवड़ी भी लोहड़ी पर खाई जाती है, यह इम्युनिटी बढ़ाती है और ऊर्जा देती है।

पिन्नी - घी, आटा, ड्राई फ्रूट्स और गुड़ से बनी पिन्नी सर्दियों की सुपरफूड है, जो कमजोरी दूर करती है और जोड़ों के दर्द में राहत देती है।

लोहड़ी की आग में भुनी मूंगफली खाने का मजा अलग होता है, यह प्रोटीन से भरपूर होती है और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

पॉपकॉर्न हल्का और स्वादिष्ट होता है, यह फाइबर से भरपूर है और पाचन में मदद करता है, साथ ही वजन नहीं बढ़ाता।