गर्भवती बनाओ और 10 लाख कमाओ!

गर्भवती बनाओ और 10 लाख कमाओ' नाम से एक नया ऑनलाइन स्कैम सामने आया है।

यह स्कैम जितना अजीब लगता है, उतना ही खतरनाक भी बताया जा रहा है।

इस स्कैम में ठगों ने ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस’ के नाम पर लोगों को ठगने का खेल चलाया।

वे लोगों को फोन कर दावा करते थे कि वे निःसंतान महिलाओं को गर्भवती कराने की तकनीक जानते हैं।

ठगों का कहना था कि जो व्यक्ति किसी महिला को गर्भवती करेगा, उसे बदले में मोटी रकम दी जाएगी।

इस लालच में आकर कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे जमा कर दिए।

पैसे मिलने के बाद ठग या तो संपर्क तोड़ लेते थे या और पैसे मांगने लगते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।