ठंड में बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा
सर्दियों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं, और इसका मुख्य कारण शरीर में होने वाले मौसमी बदलाव हैं।
ठंड के मौसम में शरीर के ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
जिसके कारण दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो ब्लॉकेज वाले दिल के लिए खतरनाक हो सकता है।
सर्दियों में खून भी गाढ़ा हो जाता है, जिससे थक्का बनने का खतरा बढ़ जाता है।
इसके अलावा, ठंड में शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे वजन बढ़ता है और दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
तला-भुना खाना और कैलोरी ज्यादा खाना भी दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
वायरल इंफेक्शन और फ्लू जैसी सांस से जुड़ी बीमारियां भी दिल के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।