Nupur Sanon-Stebin Ben के रिसेप्शन में इन सितारों ने लूटी लाइमलाइट

उदयपुर में शादी के बाद सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने मंगलवार को मुंबई में एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया।

रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड समेत कई टीवी स्टार्स भी मौजूद रहे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

नूपुर की बड़ी बहन कृति सेनन ग्रीन वेलवेट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद स्टनिंग लुक में नजर आईं।

रिसेप्शन के लिए नूपुर सेनन ने मरून कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। वहीं दूल्हे राजा स्टेबिन बेन ने रिसेप्शन के लिए ऑल-ब्लैक शेरवानी चुनी।

रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे, जिसमें वे नीले सूट में बेहद हैंडसम दिखे। वे नई नवेली जोड़ी के साथ पोज देते हुए भी नजर आए। 

पार्टी में दिशा पाटनी रेड हॉट ड्रेस में नजर आईं, वहीं उनके साथ पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह भी मौजूद थे, हालांकि उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था।

नूपुर सेनन की पार्टी में बिग बॉस फेम ईशा मालवीय भी पहुंचीं, जहां उन्होंने कपल के साथ पोज़ दिए।

इसके अलावा नूपुर के रिसेप्शन में हिना खान, शुभांगी जोशी,वीर पहारिया, ओरी, ईशा सिंह, सना, मौनी रॉय , अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, करिश्मा तन्ना और पति वरुण भी पहुंचे।