फुल ड्रेस रिहर्सल फ्री में कैसे देखें, जानिए पास बुकिंग की पूरी जानकारी

इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, जिसके लिए कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन होगा।

इस परेड से पहले 23 जनवरी 2026 को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि आम जनता इस रिहर्सल को फ्री में देख सकती है।

इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से मुफ्त पास जारी किए जाएंगे। फ्री पास की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर की जा सकती है।

इसके अलावा आमंत्रण मोबाइल ऐप (Android और iOS) से भी पास बुक और डाउनलोड किए जा सकते हैं।

फुल ड्रेस रिहर्सल के पास 15 जनवरी सुबह 9 बजे से 16 जनवरी तक बुक किए जा सकेंगे। ध्यान रहे, रोजाना का कोटा पूरा होते ही बुकिंग बंद हो जाएगी।

पास बुक करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जरूरी होगा। रिहर्सल के दिन सुरक्षा जांच होगी, इसलिए किसी भी प्रतिबंधित सामान को साथ न ले जाएं।