नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने के चमत्कारी फायदे
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं। इस भागमभाग में सेहत को नजरअंदाज करना आम हो गया है।
हम बाहर के तले-भुने या जंक फूड्स का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं।
इसका असर न सिर्फ हमारी सेहत पर, बल्कि हमारे मूड पर भी पड़ता है, जिससे हम तनाव, चिड़चिड़ापन और बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक साधारण सा तेल आपकी कई सेहत समस्याओं का समाधान कर सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) की।
इस तेल का इस्तेमाल न सिर्फ बाहरी त्वचा के लिए किया जाता है, बल्कि यह पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकता है।
अगर आप रात को सोने से पहले इसे अपनी नाभि में लगाते हैं, तो यह पेट की सभी दिक्कतों को दूर कर सकता है।