जानिए दुनिया के टॉप 7 वेजिटेरियन देश
भारत में 20-39% लोग वेजिटेरियन हैं। हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के कारण मांस कम खाया जाता है।
मैक्सिको में 19% आबादी वेजिटेरियन है। लोग स्वास्थ्य और पशु अधिकारों के लिए मांस कम खा रहे हैं।
ब्राजील में 14% लोग वेजिटेरियन हैं। खासकर युवा और शहरों के लोग स्वास्थ्य और पर्यावरण कारणों से मांस छोड़ रहे हैं।
ताइवान में 13-14% लोग वेजिटेरियन हैं। बौद्ध धर्म और सरकारी अभियान जैसे 'एक दिन वेजिटेरियन' की वजह से लोग मांस कम खाते हैं।
इजराइल में 13% लोग वेजिटेरियन हैं। यहूदी धर्म और शहरों के वेज फेस्टिवल्स लोगों को मांस कम खाने के लिए प्रेरित करते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में 12.1% लोग वेजिटेरियन हैं। हर साल वेजिटेरियन वीक मनाई जाती है और युवा इसे अपनाने लगे हैं।
अर्जेंटीना में 12% लोग वेजिटेरियन हैं। लोग स्वास्थ्य और पर्यावरण की वजह से मांस कम खा रहे हैं, तेजी से प्रवृत्ति बढ़ रही है।