कागज नहीं, 3 किलो चांदी से बना है यह शादी कार्ड

जयपुर के पिता शिव जौहरी ने अपनी बेटी की विदाई को यादगार बनाने के लिए कागज नहीं, बल्कि  चांदी का शादी कार्ड तैयार कराया।

बॉक्स के आकार के इस भव्य निमंत्रण पत्र को बनाने में करीब 3 किलो चांदी का उपयोग हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

इस चांदी के कार्ड पर भगवान गणेश, शिव-पार्वती और लक्ष्मी-विष्णु सहित कुल 65 देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएं उकेरी गई हैं।

इस बॉक्सनुमा कार्ड को 128 अलग-अलग टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया है, जिसमें कहीं भी कील या पेच का इस्तेमाल नहीं किया गया।

कार्ड पर राम दरबार, शिव विवाह, तिरुपति द्वार और शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु जैसे कई पौराणिक दृश्य अंकित हैं।

इस विशेष कार्ड के भीतर वर-वधू (श्रुति और हर्ष) के साथ-साथ दोनों परिवारों के सदस्यों के नाम भी चांदी पर ही उकेरे गए हैं।