भारत सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं।
इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का ऐलान किया गया है।
इस घोषणा के बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी भावुक हो गईं, और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा- उन्हें गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को पहचान दी है और उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।
इसके साथ ही ईशा देओल ने भी पापा को पद्म विभूषण मिलने की खुशी जताई है, और कहा है, 'बहुत खुश हूं कि हमारे पापा को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।'