घर बैठे अपडेट होगा Aadhaar से नंबर और पता, आ गया है नया फीचर

अब यूजर्स घर बैठे अपने आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को आसानी से अपडेट या बदल सकेंगे।

UIDAI द्वारा न्यू आधार ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

इस ऐप के जरिए अब पते (Address) को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा सरल हो जाएगी।

ऐप के आने के बाद अब आपको हर जगह आधार की फोटोकॉपी लेकर घूमने की आवश्यकता नहीं होगी।

वर्तमान ऐप में जो फीचर्स अभी 'लॉक' या सीमित हैं, वे 28 जनवरी के बाद पूरी तरह चालू हो जाएंगे।

ऐप को 'प्राइवेसी फर्स्ट' अप्रोच के साथ बनाया गया है, ताकि आपका व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे।

यह ऐप Android और iPhone (iOS) दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इस अपडेट की आधिकारिक जानकारी खुद UIDAI ने अपने सोशल मीडिया (X) हैंडल के माध्यम से दी है।