तीसरी बार मां बनने वाली हैं रूबीना दिलैक? अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने खुद बताया सच
पिछले कुछ दिनों से रूबीना दिलैक की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई थीं, लेकिन अब इसका असली सच सामने आ गया है।
रूबीना प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि यह उनकी आने वाली नई रियलिटी शो की एक अनोखी 'प्रमोशन स्ट्रेटेजी' का हिस्सा था।
रूबीना एक खास शो लेकर आ रही हैं, जो पूरी तरह से प्रेग्नेंट महिलाओं और उनकी यात्रा पर आधारित होगा।
इस शो के जरिए रूबीना उन महिलाओं को स्टार बनाने वाली हैं, जो अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी तीन महीनों (Third Trimester) में हैं।
एक्ट्रेस ने साझा किया कि जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं, तब मूड स्विंग्स ने उन्हें काफी परेशान किया था।
यह ब्रांड न्यू रियलिटी शो 'द लिटल अड्डा' (The Little Adda) कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दिखाया जाएगा। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया है कि यह शो बहुत जल्द दर्शकों के बीच होगा और इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग है।