Grammy Awards जीतने वाले पहले आध्यात्मिक गुरु बने दलाई लामा

बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा ने पहली बार संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा 'ग्रैमी अवॉर्ड' जीतकर इतिहास रच दिया है।

90 साल की उम्र में उन्हें यह पुरस्कार उनकी किताब के नैरेशन और कहानियों को रिकॉर्ड करने के लिए मिला है।

जिस एल्बम के लिए उन्हें यह सम्मान मिला, उसका नाम 'मेडिटेशनः द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' है।

68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में वह खुद मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी जगह गायक रूफस वेनराइट ने यह अवॉर्ड लिया।

यह पहली बार है जब किसी आध्यात्मिक गुरु को इस तरह का प्रतिष्ठित म्यूजिकल अवॉर्ड दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दलाई लामा की नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर बताई जाती है।

उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनकी किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी, दुनिया भर से मिलने वाला दान और उनके भाषण हैं।

दलाई लामा का जन्म 1935 में हुआ था और वे 1959 में चीन से विवाद के बाद तिब्बत छोड़कर भारत आ गए थे।