7 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती जल्द ही वेब सीरीज़ 'फैमिली बिजनेस' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं।

रिया ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने इमोशंस साझा किए।

रिया ने कहा कि उन्हें सेट पर गए हुए 7 साल हो गए हैं, लेकिन उनका जुनून अभी भी वैसा ही है जैसा पहले था।

रिया ने बताया कि वह 17 साल की उम्र में एक्टिंग का सपना लेकर मुंबई आई थीं और आज भी वही सपना उनके दिल में है।

रिया ने कहा कि वह अपनी ज़िंदगी के  'चैप्टर 2' में हैं और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

रिया की वापसी को लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रिया ने 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

रिया ने 2013 में फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

अब रिया नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'फैमिली बिजनेस' से 7 साल के ब्रेक के बाद एक्टिंग में लौट रही हैं।