दिल्ली में बढ़ती लापता होने की घटनाओं के बीच महिलाओं के लिए सुरक्षा टिप्स
राजधानी दिल्ली से एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली पुलिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 के शुरुआती 15 दिनों में ही दिल्ली से 807 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं।
ऐसी हालत में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, और सुरक्षा टिप्स हमेशा याद रखनी चाहिए।
टैक्सी या ऑटो में बैठने से पहले उसका नंबर प्लेट और ड्राइवर की फोटो घर वालों को व्हाट्सएप कर दें।
सुनसान रास्तों से बचने की कोशिश करें और अगर कोई पीछा करे तो तुरंत भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं और शोर मचाएं।
डायल 112 इंडिया ऐप अपने फोन में डाउनलोड कर लें, जिसमें वुमन सेफ्टी का एक फीचर है, जिसपर इमरजेंसी में क्लिक करने से तुरंत पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।
अपने फोन में 'SOS' फीचर को इनेबल रखें, जिससे पावर बटन दबाते ही आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स और पुलिस को अलर्ट चला जाए।