टेडी डे पर पार्टनर को दें ये 5 कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स
वैलेंटाइन्स वीक का चौथा दिन टेडी डे होता है, जब आप अपने प्यार का इजहार एक प्यारे से सॉफ्ट टॉय से कर सकते हैं।
आज हम आपको टेडी डे पर कुछ कस्टमाइज्ड गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने लव वन को गिफ्ट कर सकते हैं।
टेडी डे पर कस्टमाइज्ड एलईडी नाइट लैंप गिफ्ट करें, जिसमें आप अपने पार्टनर का नाम और पसंदीदा टेडी डिजाइन करवा सकते हैं।
अगर आपके रिश्ते में मस्ती और नोक-झोंक है, तो कस्टमाइज्ड कुशन एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है।
अगर आपका पार्टनर फूलों और टेडी का शौक रखता है, तो आप उसे 50 लाल और 40 सफेद क्राइसेंथेमम फूलों से बना हुआ टेडी गिफ्ट कर सकते हैं।
अपने प्यार को एक हाथ से बने क्रोशिया टेडी गिफ्ट करें। यह गिफ्ट आपके लव वन को बेहद पसंद आएगा।
वैलेंटाइन्स वीक में बिना केक के क्या मजा! इस बार अपने पार्टनर को कस्टमाइज्ड टेडी केक से सरप्राइज करें।