वैलेंटाइन डे पर ये स्कैम्स कर सकते हैं आपका अकाउंट खाली

रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी दी है। अब देश के कई बड़े तीर्थस्थलों के दर्शन एक ही यात्रा में आसान होने वाले हैं। 

IRCTC की भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 'Divine East Temple Tour' शुरू किया जा रहा है।

इस यात्रा में श्रद्धालु वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। 

 यह यात्रा 9 मार्च 2026 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और लगभग 10 दिन बाद 18 मार्च 2026 को दिल्ली लौटेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन में रहने-खाने की व्यवस्था, होटल, स्थानीय ट्रांसपोर्ट और दर्शन के लिए गाइड जैसी सुविधाएँ भी पैकेज में शामिल रहेंगी।

 रेलवे का कहना है कि इस तरह की पर्यटन ट्रेनों का मकसद श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।