महाशिवरात्रि से पहले सपने में इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ

महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा।

इस दिन व्रत, पूजा और शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है, जिससे भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

माना जाता है कि कुछ ऐसी चीजें हैं, अगर उन्हें शिवरात्रि से पहले सपने में देखा जाए, तो यह शुभ संकेत हो सकता है:

शिवलिंग का अभिषेक: सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाना महादेव की कृपा का संकेत है।

नंदी महाराज: नंदी का दिखना बताता है कि महादेव आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं।

बेलपत्र: बेलपत्र दिखना आर्थिक परेशानियों के खत्म होने का संकेत है।

रुद्राक्ष: रुद्राक्ष दिखना या मिलना मानसिक तनाव दूर होने का प्रतीक है।

शिवलिंग के दर्शन: शिवलिंग का सपना दिखना भाग्य में बदलाव और सफलता का संकेत है.