कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आइए जानें टिकट की कीमत और कैसे बुकिंग करके आप इस मुकाबले का हिस्सा बन सकते हैं।
भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। अब टीम इंडिया का सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा।
टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और ICC की वेबसाइट या ऐप से खरीदे जा सकते हैं।
स्टैंडर्ड टिकट की कीमत लगभग 3,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि प्रीमियम सीटों की कीमत 50,000-75,000 रुपये के बीच है।
भारी मांग के कारण अधिकांश टिकट फिलहाल सोल्ड आउट हो चुके हैं, लेकिन मैच से 24-48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जा सकते हैं।
मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, लेकिन स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से ही खोल दिए जाएंगे। सुरक्षा जांच में देरी से बचने के लिए दर्शकों को कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
स्टेडियम में पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल और छाता ले जाना सख्त मना है। दर्शक अपने साथ केवल मोबाइल फोन और वॉलेट ही ले जा सकते हैं।
भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क धीमा हो सकता है। इसलिए अपने डिजिटल टिकट को पहले डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव करना जरूरी है।